हरदोई: शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत, तलाश में घूम रहे परिजनों ने की शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बाइक सवार युवक शादी में शामिल होने बिलग्राम जा रहा था। इसी बीच शहर की बिलग्राम चुंगी के पास हुए सड़क हादसे में बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर उसे तलाशते घूम रहे उसके घर वालों ने …

हरदोई। बाइक सवार युवक शादी में शामिल होने बिलग्राम जा रहा था। इसी बीच शहर की बिलग्राम चुंगी के पास हुए सड़क हादसे में बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर उसे तलाशते घूम रहे उसके घर वालों ने शव की शिनाख्त की है।

बताते है कि हरियावां थाने के हिंगुआपुर निवासी 30 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र मूलचंद मंगलवार को बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिलग्राम थाने के परचल रसूलपुर गांव के लिए घर से रवाना हुआ। बताते हैं कि इसी बीच शहर की बिलग्राम चुंगी के पास अचानक हुए हादसे में वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया था।

वहां मौजूद लोगों ने उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर श्रवण कुमार के बारे में उसके घर वालों को कोई सही जानकारी नहीं मिली,तो वह उसे तलाशते हुए शहर कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने बताए गए हुलिए से हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान श्रवण कुमार के रूप में की।

पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया। घर वालों ने बताया है कि श्रवण की पत्नी के अलावा उसके दो बच्चे है। खेती-किसानी करके वह अपना परिवार चला रहा था। श्रवण अपने तीन भाईयों में बड़ा था। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच-पड़ताल की जा रही है।

पढ़ें-  बिहार : सारण में कुंए में गिरकर बच्चे की मौत

संबंधित समाचार