Tara Sutaria Photos: फिश कट गोल्डन ड्रेस में तारा ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान, फैंस हुए दीवाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने काफी वक्त में इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली है। फैंस भी उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी पर्दे पर आती हैं, लोग उन पर से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने काफी वक्त में इंडस्ट्री में एक खास पहचान हासिल कर ली है। फैंस भी उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। एक्ट्रेस जब भी पर्दे पर आती हैं, लोग उन पर से नजरें ही नहीं हटा पाते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की हैं।

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में तारा ने गोल्डन कलर का चमचमाता हुआ एक बॉडीकोन गाउन पहना है जिसमें उनकी खूबसूरती से कोई भी नजर नहीं हटा पा रहा है।

तारा ने ट्यूब ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बड़ी खूबसूरती से अपने कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस के पैरो की तरफ गाउन में फर स्टाइल दिया हुआ है जो उनके आउटफिट को हटके लुक दे रहा है।

अपना लुक पूरा करने के लिए तारा ने बालों को खुला छोड़ा और मैचिंग हील्स के साथ गाउन को कैरी किया। ग्लोसी मेकअप तारा के लुक में चार चांद लगा रहा था। अब तारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

पढ़ें- Dunki के सेट से लीक हुईं किंग खान की Photos, जलवा बिखरते दिखे शाहरुख खान

संबंधित समाचार