बहराइच: मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, जिले भर के 34.46 लाख लोगों को दी जाएगी दवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि रोग से मुक्ति कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। 12 से 24 मई तक चलने वाले अभियान में 3244 कर्मचारी घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे। कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने डीईसी की गोली तथा …

बहराइच। फाइलेरिया उन्मूलन एवं कृमि रोग से मुक्ति कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। 12 से 24 मई तक चलने वाले अभियान में 3244 कर्मचारी घर घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे।

कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने डीईसी की गोली तथा एल्वेन्डाजाल टैबलेट खाकर अभियान का शुभारंभ किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एसके सिंह ने बताया कि जिले में 34.46 लाख से अधिक की जनसंख्या को अभियान के दौरान दवा खिलाई जाएगी।

इसके लिए 3244 टीम बनाई गई हैं जिनके कार्यों का पर्यवेक्षण 541 सुपरवाइजर करेंगे। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अन्तर्गत 02 साल से ऊपर के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर फाइलेरिया की दवा खिलायेंगे। गर्भवती महिलाओं एवं ज्यादा बीमार नागरिकों को यह दवा नहीं दी जायेगी।उन्होंने बताया कि अभियान अन्तर्गत दो तरह की दवाएं खिलाई जायेंगी। पहली एल्बेन्डाजाल की गोली सभी को खाना है, दूसरी डी.ई.सी. की गोली उम्र के अनुसार दी जायेगी। 02 से 05 साल के बच्चों को एक गोली, 05 साल से 15 साल के बच्चों को दो गोली एवं 15 से ऊपर वाले सभी नागरिकों को तीन गोली खाना हैं। सभी दवाएं खाना खाने के बाद ही खाई जायेंगी।

शुभारम्भ पर डीएम ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लोग चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार अनिवार्य रूप से दवा खाकर जनपद फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से मुक्त करने में सहयोग प्रदान करें। डीएम ने कहा कि फाइलेरिया जैसी गम्भीर बीमारी जिसका कोई इलाज नहीं है।हमारी छोटी सी कोशिश हमें और हमारे परिवार को इस रोग सुरक्षा प्रदान कर सकती है। डीएम डॉ. चन्द्र ने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को दवा की खुराक लेने में सहयोग प्रदान करें।

उन्होनें ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं आशा बहनों से अपेक्षा की कि घर-घर जाकर लोगों को अभियान के बारे में जानकारी प्रदान करें तथा सभी लोग दवा का सेवन कर सकें। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर जयंत कुमार, नोडल डॉक्टर पीके वर्मा, डॉक्टर पीयूष नायक, मलेरिया विमल, दीप माला, डॉक्टर उदित मोहन समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के लिए जरूर खाएं एल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली: दुलारा देवी

संबंधित समाचार