बहराइच: फोटो स्टेट और जनसेवा केंद्र में शार्ट सर्किट से लगी आग
बहराइच। कैसरगंज कस्बे में संचालित फोटो स्टेट और जनसेवा केंद्र की दुकान में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। कैसरगंज पुरानी तहसील के निकट अखिलेश सिंह की फोटो स्टेट की दुकान संचालित है। गुरुवार को दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। …
बहराइच। कैसरगंज कस्बे में संचालित फोटो स्टेट और जनसेवा केंद्र की दुकान में गुरुवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। अग्निकांड में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
कैसरगंज पुरानी तहसील के निकट अखिलेश सिंह की फोटो स्टेट की दुकान संचालित है। गुरुवार को दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से फोटो स्टेट मशीन, कंप्यूटर समेत अन्य सामान जल गया।
आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम महेश कुमार कैथल ने बताया कि अग्निकांड की जानकारी हुई है। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है। जल्द ही पीड़ित को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
पढ़ें-उन्नाव: शादी के लिए नहीं माने घरवाले तो ‘प्रेमी युगल ने खाया जहर’
