अयोध्या : लकड़ी के जर्जर पोल पर दौड़ रहा है एचटी लाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के शांतिपुर मजरे कुर्मी का पुरवा के पास विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। जहां लकड़ी के जर्जर पोल पर एचटी लाइन चल रही है जो कभी भी आंधी या तूफान आने पर गिर सकती है। शांतिपुर निवासी राकेश प्रताप सिंह, राम मनोहर वर्मा, …

अयोध्या। विकासखंड पूराबाजार अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के शांतिपुर मजरे कुर्मी का पुरवा के पास विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है। जहां लकड़ी के जर्जर पोल पर एचटी लाइन चल रही है जो कभी भी आंधी या तूफान आने पर गिर सकती है।

शांतिपुर निवासी राकेश प्रताप सिंह, राम मनोहर वर्मा, विजय वर्मा, राजेश वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, राम गोपाल वर्मा आदि लोगों का कहना है कि जर्जर लकड़ी के पोल पर एचटी लाइन चलाना जोखिम भरा कार्य है। जर्जर लकड़ी का पोल आबादी से काफी करीब में है और अक्सर आंधी या तूफान आने पर झुक जाता है, जिसे हम लोग सीधा करते हैं और खूंटा आदि लगाकर किसी तरह रोका गया है, नहीं तो अब तक गिर गया होता।

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत उपकेंद्र रसूलाबाद के जेई से लेकर विभाग के बड़े अफसरों तक पोल बदलवाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। यदि शीघ्र ही विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो आंधी या तूफान आने पर जर्जर लकड़ी का पोल कभी भी गिर सकता है। आबादी के पास होने से खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से लकड़ी के जर्जर पोल को हटवा कर दूसरा पोल लगाने की मांग की है।

पढ़ें-योगी सरकार ने मदरसों में रोज पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गाना किया अनिवार्य, रमजान के चलते रोका गया था निर्णय

संबंधित समाचार