मुरादाबाद : चिकन शॉप पर चला नगर निगम का बुलडोजर, ढहाया अतिक्रमण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र में दांग स्कूल के पास अतिक्रमण कर संचालित चिकन शाप को ध्वस्त कर दिया। हालांकि संचालक ने बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया है। नगर निगम के कर अधीक्षक के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की …

मुरादाबाद,अमृत विचार। गुरुवार को शहर में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान सिविल लाइंस क्षेत्र में दांग स्कूल के पास अतिक्रमण कर संचालित चिकन शाप को ध्वस्त कर दिया। हालांकि संचालक ने बिना नोटिस दिए अतिक्रमण हटाने का आरोप लगाया है।

नगर निगम के कर अधीक्षक के नेतृत्व में प्रवर्तन दल की टीम दांग स्कूल के पास संचालित चिकन शाप और रेस्टोरेंट को अतिक्रमण के चलते जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया। मौके पर दुकान संचालक और कर्मचारियों ने विरोध किया, लेकिन टीम की सख्ती के चलते उनकी एक न चली। टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी। कर अधीक्षक ने बताया कि शिकायत पर अतिक्रमण हटवाया गया है। उनके क्षेत्र में और जगहों पर अतिक्रमण को चिह्नित किया जा रहा है। जहां ऐसा किया गया मिलेगा उसे हटवाया जाएगा।

वहीं अपर नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में जहां भी अतिक्रमण किया गया है, सबको चिह्नित करा रहे हैं। जहां भी अतिक्रमण किया पाया जाएगा उसे ढहाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पत्नी के अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा निपेंद्र, आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार