बाराबंकी: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम का शिलान्यास पत्थर तोड़कर उठा ले जाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। बुधवार की दोपहर अराजक तत्व ने नगर पंचायत सुबेहा के सुलेमान वार्ड से गढ़ी वार्ड तक जाने वाले डामरी कृत सड़क के किनारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम का लगा शिलान्यास का पत्थर तोड़कर उठा ले गए। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। गुरुवार दोपहर शिकायत उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ …

बाराबंकी। बुधवार की दोपहर अराजक तत्व ने नगर पंचायत सुबेहा के सुलेमान वार्ड से गढ़ी वार्ड तक जाने वाले डामरी कृत सड़क के किनारे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नाम का लगा शिलान्यास का पत्थर तोड़कर उठा ले गए। जिसका किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

गुरुवार दोपहर शिकायत उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा से सुबेहा नगर पंचायत के मनोनीत सदस्य रामजस मौर्य ने इसकी शिकायत की है। आरोप लगाया कि सपा नेता ही इस शिलान्यास के पत्थर को उठा ले गए हैं।

उन्होंने उप जिला अधिकारी को शिलान्यास का पत्थर तोड़कर उठा ले जाने वालों के नाम भी बताएं हैं। फिलहाल यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिलान्यास का पत्थर तोड़े जाने से भाजपा कार्यकर्ता खासे आक्रोशित दिख रहे हैं। भाजपा नेताओं ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

पढ़ें-हरदोई: बस से उतर रहे बाराती की बाइक से टकरा कर मौत, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार