बहराइच: बाघ संरक्षित क्षेत्र से सेही का किया शिकार, तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बाघ संरक्षित क्षेत्र बिछिया बीट में सेही का शिकार करते समय वन कर्मियों ने एक वन्यजीव तस्कर को पकड़ा है। सेही को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तस्कर को जेल भेज दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देश पर कतर्नियाघाट रेंज के …

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के बाघ संरक्षित क्षेत्र बिछिया बीट में सेही का शिकार करते समय वन कर्मियों ने एक वन्यजीव तस्कर को पकड़ा है। सेही को जंगल में छोड़ दिया गया है। जबकि तस्कर को जेल भेज दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन के निर्देश पर कतर्नियाघाट रेंज के वन दरोगा पवन कुमार शुक्ला, वन रक्षक शिव कुमार शुक्ला, योगेश प्रताप सिंह और अब्दुल सलाम की टीम बाघ संरक्षित क्षेत्र में गश्त कर रब थे। वन रेंज के बिछिया बीट में वन कर्मी पहुंचे तो एक ग्रामीण दिखा।उसके पास शिकार के संसाधन मिले। डीएफओ ने बताया कि तलाशी के दौरान उसके पास से जंगली जीव सेही बरामद किया गया। इस पर उसे हिरासत में लिया गया। डीएफओ ने बताया कि ग्रामीण ने सेही का शिकार जंगल में किया। जिस पर उसके विरुद्ध रेंज केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

जबकि सेही को जंगल में छोड़ दिया गया है। तस्कर की पहचान श्रावस्ती जनपद के सिरसिया थाना क्षेत्र के कटकही पुरवा निवासी कामेर आलम बेटा जबील अहमद के रूप में हुई है। उसके पास से शिकार में प्रयुक्त प्लास्टिक फंदा और कैरेट को सीज कर दिया गया है।

पढ़ें-गढ़वाल राइफल्स का गढ़ और मनभावन हिल स्टेशन है लैंसडाउन, अंग्रेजों ने बसाया था इसे

संबंधित समाचार