अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ रात भर चला अभियान हुआ खत्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चले अभियान को सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। सुरक्षा बलों और आतंकवदियों के बीच चली इस मुठभेड़ में आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के मरहामा में बुधवार शाम को घेराबंदी और तलाशी अभियान के …

 श्रीनगर।  जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रात भर चले अभियान को सुरक्षा बलों ने बंद कर दिया। सुरक्षा बलों और आतंकवदियों के बीच चली इस मुठभेड़ में आतंकवादी भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अनंतनाग जिले में बिजबेहरा के मरहामा में बुधवार शाम को घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी हुई।

सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “ऐसा लगता है कि इस घेराबंदी और तलाश अभियान के शुरू होते ही आतंकवादी भाग गए, लेकिन बाद में भी तलाशी अभियान जारी रही लेकिन आतंकवादी नहीं मिले।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने रात भर चले अभियान को आज खत्म कर दिया है। इस बीच जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में दूसरे दिन भी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चल रहा था, जहां हाल ही में घुसपैठ करने वाले एक स्थानीय आतंकवादी को बुधवार को मार गिराया गया।

सुरक्षा बल के अधिकारी ने बताया कि घुसपैठ करने वाले समूहों के अन्य सदस्यों का पता लगाने के लिए सालिंदर के घने जंगलों में तलाशी अभियान जारी रहा। पुलिस ने बताया कि सालिंदर इलाके में मारे गए आतंकवादी गुलजार अहमद गनई बारामूला के वुसन पट्टन का रहने वाला था। वह 2018 में पाकिस्तान भी गया था।

यह भी पढ़ें- LIC IPO विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम राहत देने से इनकार

संबंधित समाचार