अमरोहा : अवैध कारतूस मामला में हरदयाल एंड संस के स्वामी व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, हसनपुर, अमृत विचार। अवैध कारतूस के मामले में नया मोड़ आया। जीआरपी आगरा की जांच के आधार पर एसडीएम हसनपुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरदयाल एंड संस के स्वामी एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है। 2019 से हसनपुर अवैध कारतूस के मामले में सुर्खियों में आया तो 2022 तक …

अमरोहा, हसनपुर, अमृत विचार। अवैध कारतूस के मामले में नया मोड़ आया। जीआरपी आगरा की जांच के आधार पर एसडीएम हसनपुर की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने हरदयाल एंड संस के स्वामी एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया है।

2019 से हसनपुर अवैध कारतूस के मामले में सुर्खियों में आया तो 2022 तक मामला पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। अप्रैल में टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी द्वारा दो व्यक्तियों को 700 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों ने पूछताछ के दौरान हसनपुर से हरदयाल एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना के पुत्र प्रतीक से खरीदने का आरोप लगाया।

जीआरपी पुलिस द्वारा आरोपी पति को गिरफ्तार कर अपने साथ आगरा ले गए। इसके बाद कई दिन जीआरपी पुलिस द्वारा हसनपुर पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के घर एवं हरदयाल एंड संस पर चेकिंग की गई। बृहस्पतिवार को इस प्रकरण में एक नया मोड़ उस समय आया जब हसनपुर उप जिला अधिकारी सुधीर कुमार की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा हरदयाल एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना एवं उनके पुत्र प्रतीक सक्सेना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

जीआरपी आगरा की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम हसनपुर द्वारा यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि एसडीएम की तहरीर पर हरदयाल एंड संस के स्वामी व उसके पुत्र के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जीआरपी आगरा द्वारा तैयार की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर हसनपुर नगर स्थित हरदयाल एंड संस के स्वामी सुशील चंद्र सक्सेना एवं पुत्र प्रतीक सक्सेना के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।- सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी हसनपुर

संबंधित समाचार