मुरादाबाद: बूस्टर डोज का टीका लगवाने वाली दो महिलाएं भी कोरोना संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइंस में रहने वाली एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि दोनों ने बूस्टर डोज का टीका भी लगवाया था, जबकि इनका कोई यात्रा विवरण भी नहीं है। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है। गुरुवार को मिली हैं दोनों महिलाएं 66 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के सिविल लाइंस में रहने वाली एक ही परिवार की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि दोनों ने बूस्टर डोज का टीका भी लगवाया था, जबकि इनका कोई यात्रा विवरण भी नहीं है। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या आठ हो गई है।

गुरुवार को मिली हैं दोनों महिलाएं 66 और 33 वर्षीया खांसी सर्दी से पीड़ित हैं। निजी पैथॉलोजी की ट्रूनेट जांच में दोनों पाॅजिटिव मिलीं। दोनों को कोविशील्ड की वैक्सीन लगी है। साथ ही इन्हें बूस्टर डोज का टीका भी लग चुका है। इसकी जानकारी मिलते ही जिला सर्विलांस टीम ने उनसे संपर्क कर होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी।

कहा कि उनके संपर्क में आने वालों की जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। अप्रैल व मई में अब तक 20 कोरोना संक्रमित मरीज मरीज चुके हैं। जिसमें से 12 स्वस्थ हो चुके हैं। आईडीएसपी के जिला डेटा मैनेजर अंकित शर्मा ने बताया कि सक्रिय मरीजों की संख्या आठ है। नये मरीजों के संपर्क में आने वालों की शुक्रवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- हरदोई: हादसे के बाद जागे जिम्मेदार, 19 गाड़ियों को किया सीज, 51 के खिलाफ हुई कार्रवाई

संबंधित समाचार