लखनऊ: एलडीए की जमीन हड़पने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की जमीन को फर्जी कागजात बनाकर हड़पने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राज नारायण सिंह उर्फ राजू बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मामले की जानकारी देते हुए वजीरगंज कोतवाली प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि विभूतिखंड …

लखनऊ। वजीरगंज पुलिस ने लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की जमीन को फर्जी कागजात बनाकर हड़पने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राज नारायण सिंह उर्फ राजू बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
मामले की जानकारी देते हुए वजीरगंज कोतवाली प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि विभूतिखंड में एक व्यवसायिक प्लॉट था। जो एलडीए ने किसी को भी आवंटित नहीं किया था।

लेकिन 18 सितंबर 2021 को राज नारायण सिंह, नीरज सिंह और एलडीए के कनिष्ठ लिपिक पवन कुमार ने फर्जी तरीके से जमीन बेच दी थी। इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। इस बात का पता चलने के बाद 6 दिसंबर 2021 को नजरुल अधिकारी आनन्द सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। राज नारायण सिंह उर्फ राजू ने बताया कि भूखंड की रजिस्ट्री के वक्त उसे गवाह बनने के लिए कहा गया था। बदले में उसे मोबाइल फोन और रुपये दिए गए थे।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सीमेंट की हेराफेरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार