बरेली: डीटीआई में कोडवर्ड लिखकर दलाल करा रहे काम
बरेली, अमृत विचार। नकटिया स्थित आरटीओ के बाद अब विकास भवन के पास बने डीटीआई में दलालों ने अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया है। दलालों की रोकथाम के लिए चाहें कई प्रयास हों लेकिन वह अंदर नहीं आकर बाहर से ही सब काम करा रहे हैं। दलाल आवेदन करने वालों के फार्म पर अपनी …
बरेली, अमृत विचार। नकटिया स्थित आरटीओ के बाद अब विकास भवन के पास बने डीटीआई में दलालों ने अपना सिक्का जमाना शुरू कर दिया है। दलालों की रोकथाम के लिए चाहें कई प्रयास हों लेकिन वह अंदर नहीं आकर बाहर से ही सब काम करा रहे हैं। दलाल आवेदन करने वालों के फार्म पर अपनी पहचान का कोडवर्ड लिख दे रहे हैं।
संभागीय परिवहन विभाग में बिना भागदौड़ के कोई काम आसानी से कराना हो तो दलालों की मदद के बिना संभव नहीं है। अब डीटीआई के बाहर भी दलाल सक्रिय हो गए हैं। अब आवेदक अपने साथ दलालों की पर्ची लेकर आते हैं। आवेदक अपने दस्तावेजों के साथ बाबुओं को यह पर्ची थमा देते हैं। इससे उनका काम बिना किसी पूछताछ के आसानी से हो जाता है।
बिना पर्ची वाले आवेदकों की फाइल में कमियां निकालकर टरका दिया जाता है। बाबुओं से इनकी सेटिंग को तोड़ने के लिए अधिकारी चाहें जितने काम कर लें लेकिन इसका कोई ठोस तोड़ नहीं निकलने वाला है। एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया कि होमगार्ड तैनात करने के लिए पत्र लिखा गया है। होमगार्ड मिलते ही उन्हें गेट पर तैनात किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
