ताजनगरी में उमस से परेशान हुए लोग, मौसम विभाग ने कहा- कल से लू भी सताएगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उमस भरी गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कल से लू चलने का अंदेशा जताया है। गुरुवार सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह आठ बजे से तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है। घर में पंखे में बैठे-बैठे लोगों को पसीना आ रहा …

आगरा। उमस भरी गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने कल से लू चलने का अंदेशा जताया है। गुरुवार सुबह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है।

सुबह आठ बजे से तापमान 30 डिग्री पहुंच गया है। घर में पंखे में बैठे-बैठे लोगों को पसीना आ रहा है। कूलर की हवा भी ठंडक नहीं दे पा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान 44 डिग्री पहुंचेगा।

बुधवार को भी तापमान 44.1 डिग्री रहा था, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। लोग बार-बार पसीना पोछते नजर आए।

मौसम विभाग ने शनिवार से फिर से हीट वेब चलने का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उमस भरी गर्मी के बीच लू चलने से लोगों की परेशानी बढे़गी। उमस के चलते कूलर की हवा में ठंडक नहीं मिल रही है।

पढ़ें- लखनऊ में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश

संबंधित समाचार