पीलीभीत: बरेली रेलवे स्टेशन पर मिला लापता व्यापारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। रहस्यमय ढंग से लापता हुआ व्यापारी 48 घंटे बाद बरेली रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया। सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाते हुए कोतवाली पुलिस ने उन्हें तलाश लिया। पूछताछ में व्यापारी ने व्यापार में हुए नुकसान से अवसाद में होने की बात बताई। पुलिस ने व्यापारी को कार्रवाई पूरी करने के …

अमृत विचार, पीलीभीत। रहस्यमय ढंग से लापता हुआ व्यापारी 48 घंटे बाद बरेली रेलवे स्टेशन से बरामद हो गया। सर्विलांस की मदद से जानकारी जुटाते हुए कोतवाली पुलिस ने उन्हें तलाश लिया। पूछताछ में व्यापारी ने व्यापार में हुए नुकसान से अवसाद में होने की बात बताई। पुलिस ने व्यापारी को कार्रवाई पूरी करने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है। उधर, परिजन ने भी व्यापारी के मिलने पर राहत की सांस ली है।

शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी हार्डवेयर मशीनरी के व्यापारी दिनेश कुमार बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे घर से दुकान जाने के लिए निकले थे। पूर्वान्ह 11.11 बजे छोटे भाई से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बरेली होने की जानकारी दी थी और उसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया था।

चिंतित परिजन ने काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर व्यापारी नेताओं से संपर्क साधा। एक दिन पूर्व परिवार वालों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल, जिला महामंत्री शैली अग्रवाल आदि के साथ जाकर एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी से मुलाकात की थी।

कोतवाली पुलिस व्यापारी की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार को व्यापारी बरेली में ही मिल गया। दरोगा मनोज कुमार बरेली पहुंचे और उसे पीलीभीत ले आए। जहां बयान लेने के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस व्यापारी की तलाश कर रही थी। वह बरेली रेलवे स्टेशन पर मिल गया है। पूछताछ में उसने बताया है कि उसे व्यापार में नुकसान हो रहा था। इसकी वजह से परेशाल चल रहा था। इसी में घर से बिना बताए निकल गया था। फिलहाल अब तनावमुक्त होने की बात कही।

इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: लापता युवक का शव मिलने से सनसनी

संबंधित समाचार