बहराइच: घर में घुस कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के पास से नकदी रुपए भी बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के में कोतवाली नानपारा की पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने …

बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों के पास से नकदी रुपए भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के में कोतवाली नानपारा की पुलिस ने शुक्रवार को अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। कोतवाल भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी, सत्यपाल यादव और गुड्डू चौहान की टीम ने अमवा गांव मोड़ के पास दबिश देकर अजय बेटा जमोहरा निवासी बदलू भगत पुरवा और कल्याण बेटा भारत निवासी बेलवा लहरपुर सीतापुर जनपद को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

दोनों के पास 3800 रुपए नकदी बरामद हुई है। कोतवाल ने बताया कि दोनों ने एक ग्रामीण के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों पर मुकदमा दर्ज है।

पढ़ें-बाराबंकी: हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय, पलक छपकते ही साफ कर देते हैं गाड़ियों की टंकी

संबंधित समाचार