बाराबंकी: महिला शिक्षक संघ ने किया नए खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ रमेश चंद्रा से महिला शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई हैदरगढ़ ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया है। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की संरक्षक आशा देवी गुप्ता ने उन्हें पुष्प गुच्छ तथा अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा मणि ने सरस्वती मां की प्रतिमा भेंट …

बाराबंकी। नवागत खण्ड शिक्षा अधिकारी हैदरगढ़ रमेश चंद्रा से महिला शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई हैदरगढ़ ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बुके और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया है। इस दौरान महिला शिक्षक संघ की संरक्षक आशा देवी गुप्ता ने उन्हें पुष्प गुच्छ तथा अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा मणि ने सरस्वती मां की प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की।

श्रद्धा मणि ने महिला शिक्षिकाओं की कई समस्याओं से अवगत कराया और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।महिला शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों की पोर्टल पर छुट्टी स्वीकृत नही होती उसके लिए पोर्टल पर उनकी सभी छुट्टियों पर अपडेट करने के लिए कहा, जिससे भविष्य मे शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों की छुट्टी आसानी से स्वीकृत हो सके।

और छुट्टी स्वीकृत न होने की दशा मे प्रधानाध्यापक उनकी छुट्टी ऑफलाइन भी स्वीकृत कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रसून मिश्रा, मनोरमा सिंह,भावना मिश्रा,पल्लवी गौतम,सीमा डांग,प्रतीक्षा गुप्ता,रीना राणा,पल्लवी श्रीवास्तव,मंजू रावत रागिनी आदि मौजूद थीं।

पढ़ें-बहराइच : खंड शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के संचालित स्कूलों का किया निरीक्षण, मचा हड़ंकप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता