अयोध्या: घर का ताला तोड़कर चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवरात, पीड़ित ने दी पुलिस को तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महरई मोहम्मदपुर में मकान का ताला खोलकर चोर करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित राम सागर साहू ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे के साथ शाम को गन्ने की गुड़ाई करने …

अयोध्या। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महरई मोहम्मदपुर में मकान का ताला खोलकर चोर करीब आठ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
पीड़ित राम सागर साहू ने बताया कि गुरुवार को वह अपने बेटे के साथ शाम को गन्ने की गुड़ाई करने गये हुये थे। उनकी पत्नी घर पर मौजूद थी, जबकि बेटी गांव के बगल कपडों की दुकान पर थी। दोपहर करीब 4 बजे पत्नी पशुओं को खिलाने के लिए हरा चारा लेने खेत पर मकान में ताला लगाकर चली गई।

बताया गया कि जब वह खेत से लौट कर घर आया तो देखा घर का दरवाजा खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। बॉक्स में रखा दो बेटीयों व पत्नी की सोने की अंगूठी, दो पावजेब, सोने का हार, पायल, मंगलसूत्र, करधन, सोने की चेन, कील, झुमकी,गुच्छा सहित अनेक सोने चांदी के जेवरात गायब थे।

छोटी बेटी की बीते 2 मई को सगाई की हुई थी, जिसमे उसके ससुराल के लोग जेवरात दिये थे। जिला पंचायत सदस्य हरीश चंद्र निषाद ने पीड़ित के घर जाकर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया, जबकि चौकी इंचार्ज गयासपुर चन्द्रशेखर पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी है कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है।

पढ़ें-बहराइच: घर में घुस कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े

संबंधित समाचार