नहीं रहे अमेरिका के पूर्व एनएसए Robert McFarlane, 84 साल की उम्र में निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट मैकफर्लेन (Robert McFarlane) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। परिवार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वाशिंगटन में रहने वाले मैकफर्लेन ने गुरुवार को मिशिगन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन बीमारी से जुड़ी जटिलताओं …

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रॉबर्ट मैकफर्लेन (Robert McFarlane) का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। परिवार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, वाशिंगटन में रहने वाले मैकफर्लेन ने गुरुवार को मिशिगन के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका निधन बीमारी से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुआ।

बयान में कहा गया है, ”मैकफर्लेन के परिवार के रूप में हम अपने प्यारे पति, पिता और दादा के खोने का गहरा दुख साझा करना चाहते हैं। हम अपने जीवन पर उनके गहरा प्रभाव के बारे में बताना चाहते हैं।”

हालांकि, मैकफर्लेन को एक रणनीतिक-राजनीतिक विचारक के रूप में पहचाना जाता है, लेकिन हम उन्हें उनकी गर्मजोशी, बुद्धिमानी और ईश्वर के प्रति उनकी गहरी आस्था व दूसरों की सेवा करने की प्रतिबद्धता के लिए याद करते हैं।’

ये भी पढ़ें : Fever In North Korea : उत्तर कोरिया में ‘बुखार’ के 17,400 मामले दर्ज, 21 लोगों की मौत

संबंधित समाचार