पीलीभीत: एक और जेल अधिकारी की हार्ट अटैक से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर 51 वर्षीय उदय राज पटेल की हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्हें साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मृल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार देर शाम अपने आवास गए थे। काफी देर बाद भी उनके …

पीलीभीत, अमृत विचार। जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर 51 वर्षीय उदय राज पटेल की हार्टअटैक से मौत हो गई। उन्हें साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मृल रूप से जौनपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार देर शाम अपने आवास गए थे। काफी देर बाद भी उनके बारे में जब कोई हलचल न हुई तो कर्मचारी आवास पर गए। वहां अचेत हालत में बेड पर मिले थे। खाना भी पास ही रखा हुआ था। इसकी सूचना उनके परिजन को भेज दी गई है। बता दें कि इससे पहले दो जेल अधीक्षकों की भी हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। घटना के बाद जेल प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: माननीय और जिम्मेदार के बीच यह कैसी गोपनीय बैठक

 

संबंधित समाचार