मुरादाबाद : सलेम सराय में दो पक्षों के बीच मारपीट, 60 लोगों पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार रात दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। इस बीच लाठी डंडों से लैस एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। हमले में एक महिला समेत पांच लोगों को चोटें आईं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल …

मुरादाबाद, अमृत विचार। डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय में आपसी विवाद को लेकर गुरुवार रात दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। इस बीच लाठी डंडों से लैस एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। हमले में एक महिला समेत पांच लोगों को चोटें आईं। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हमलावरों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गांव में एहतियातन पीएसी व भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डिलारी थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय निवासी करन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके भतीजे रमेश ने एक माह पहले अपनी एक दुकान गांव के ही मोहम्मद अली को किराए पर दी थी। कुछ दिन पहले ही मोहम्मद अली ने दुकान में मेडिकल स्टोर खोला है। गुरुवार रात रमेश का दूसरा भतीजा मोनू दवा लेने उसके मेडिकल स्टोर पर गया था। तब मेडिकल स्टोर पर गांव का मोहम्मद आकिब भी बैठा था। दोनों समाज में जहर घोलने वाली बातें कर रहे थे। मोनू ने उन्हें टोकते हुए एतराज जताया। इससे उग्र होकर दुकानदार व उसका साथी मोनू पर हमलावर हो गए।

आरोपियों ने लोहे की रॉड से मोनू के सिर पर वार कर दिया। मोनू की चीख-पुकार सुनकर उसके परिवार के ही दीपक व धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने लगे। तब तक दूसरे पक्ष से कई लोग एकत्र हो चुके थे। आरोपियों ने मोनू व उसके अन्य परिजनों को घर में घुसकर पीटा। मारपीट में दीपक, माेनू, विकास, सावित्री देवी व कमल को गंभीर चोटें आईं। सहमे पीड़ितों ने यूपी 112 पर फोन कर दिया। उधर हमलावर नारेबाजी करते एक धार्मिक स्थल में घुस गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ितों ने हमलावरों पर धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त करने का भी आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर आरोपी मोहम्मद आकिब, मोहम्मद नकी, मोहम्मद कासिफ, वकील, मोहम्मद रफी, तकी, मोहम्मद नवी, मोहम्मद सफी, मोहम्मद अफसर, इरफान, रिजवान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद अली, खलील के अलावा 60 अज्ञात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएसपी ने लिया जायजा
मुरादाबाद। गांव में हुई मारपीट को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एसएसपी हेमंत कुटियाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की तह तक पहुचंने के उद्देश्य से ग्रामीणों से पूछताछ की। एसएसपी ने जानने का प्रयास किया कि दो पक्षों के बीच टकराव की असल वजह क्या रही। घटना स्थल के इर्दगिर्द लगे सीसीटीवी फुटेज के बावत भी एसएसपी ने पूछताछ की। तब पता चला कि वारदात के वक्त सीसीटीवी कैमरा बंद था। एसएसपी ने संबंधित व्यक्ति से कैमरा बंद होने का कारण भी पूछा।

महिलाओं से छेड़खानी का आरोप
मामले में पीड़ित पक्ष ने दूसरे पक्ष पर महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस फिलहाल छेड़छाड़ व धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ के सच की तलाश कर रही है। घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों में भ्रम की स्थिति है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मोनू दवा लेने मेडिकल स्टोर पर गया था। दवा के बदले रुपये के लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद शरारती तत्व पहुंच गए और मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। मंदिर में मूर्तियां खंडित मिली हैं। घटना से संबंधित वायरल वीडियो की जांच हो रही है।

एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने कहा कि डिलारी के सलेम सराय गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तीन आरोपियों काे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। फिलहाल गांव का माहौल सामान्य व पूरी तरह नियंत्रण में है। सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : महिला का मकान हड़पने की चाह में रची दुष्कर्म की झूठी कहानी, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा