बाराबंकी: गाय के गोबर से बनाई गई सीएम योगी की मनमोहक तस्वीर, देखें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अगर आप कुछ अलग करके इस दुनिया को दिखाना चाहते हैं। तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो या संसाधनों की कितनी भी कमी हो। आप उन विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों की कमी में भी सफलता का रास्ता खोज लेते हैं। इन्हीं शब्दों को सचरितार्थ का काम जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले …

बाराबंकी। अगर आप कुछ अलग करके इस दुनिया को दिखाना चाहते हैं। तो परिस्थितियां कितनी भी विपरीत हो या संसाधनों की कितनी भी कमी हो। आप उन विपरीत परिस्थितियों और संसाधनों की कमी में भी सफलता का रास्ता खोज लेते हैं।

इन्हीं शब्दों को सचरितार्थ का काम जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले उधौली गांव के निवासी ध्रुव नारायण शुक्ला के सुपुत्र प्रेम नारायण शुक्ला ने किया है। जिन्होंने गाय के गोबर व सूर्य के प्रकाश की मदद से प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के हंसती हुई मनमोहक तस्वीर बनाई है।

अमृत विचार से बात करते हुए ध्रुव ने बताया कि वह आने वाले त्यौहार दीपावली में भगवान गणेश लक्ष्मी की ऐसी सुंदर तस्वीरें तैयार करेगा। इन तस्वीरों को बनाने की मुख्य सामग्री गाय का गोबर है। इसलिए यह तस्वीरें बनाने का काम घरेलू-रोजगार का सरल साधन बनेगा।

पढ़ें-हरदोई: ससुराल में दामाद की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार