27 मई को ZEE5 पर होगा जॉन अब्राहम स्टारर ‘अटैक: पार्ट 1’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक: पार्ट 1’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर 27 मई को होगा। जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत अभिनीत, अटैक हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस और ड्रामा वाली पहली भारतीय सुपर सोल्जर फिल्म है। View this post on Instagram A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) लक्ष्य राज आनंद जिन्होंने …

मुंबई। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक: पार्ट 1’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर जी5 पर 27 मई को होगा। जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज और रकुल प्रीत अभिनीत, अटैक हाई-ऑक्टेन एक्शन, रोमांस और ड्रामा वाली पहली भारतीय सुपर सोल्जर फिल्म है।

लक्ष्य राज आनंद जिन्होंने सुमित बथेजा और विशाल कपूर के साथ फिल्म को लिखा है। उनके द्वारा यह फिल्म निर्देशित भी की गयी है। अटैक का निर्माण जयंतीलाल गड्डा के पेन स्टूडियो, जॉन अब्राहम के जेए एंटरटेनमेंट और अजय कपूर प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।

निर्देशक लक्ष्य राज आनंद ने कहा, “भारत के घरेलू ओटीटी प्लेटफॉर्म, जी5 पर हमारी फिल्म अटैक की दूसरी पारी देखें। भारत का पहला सुपर सोल्जर पूरे दिल और खून, पसीने और आंसुओं से बनी फिल्म है और हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिश इसके डिजिटल प्रीमियर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगी और उनका भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगी। तो अटैक के लिए तैयार हो जाइए।

जॉन अब्राहम का कहना हैं, अटैक मेरे लिए हमेशा खास रही है और रहेगी क्योंकि यह भारत के पहले सुपर सोल्जर को पेश करने वाली अपनी तरह की अनोखी फिल्म है। यह हमारी मातृभूमि की एक प्रामाणिक कहानी है और दुनिया की बेस्ट एक्शन फिल्मों के बराबर है। मुझे खुशी है कि इस फिल्म को दुनिया भर के एक्शन प्रेमियों तक पहुंचाने में हमें जी5 का सपोर्ट मिला है।

पढ़ें- De Taali Song OUT: कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 का नया गाना ‘दे ताली’ हुआ रिलीज, 20 मई को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

संबंधित समाचार