हरदोई: फांसी पर लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करने वाले युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इससे कोतवाली शहर के गुरगुज्जा गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि कोतवाली शहर इलाके के गुरगुज्जा गांव निवासी 27 वर्षीय सुधीर पुत्र शिवरतन ने शादी नहीं की थी। वह …
हरदोई। मजदूरी कर अपना गुजर-बसर करने वाले युवक का शव फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इससे कोतवाली शहर के गुरगुज्जा गांव में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते है कि कोतवाली शहर इलाके के गुरगुज्जा गांव निवासी 27 वर्षीय सुधीर पुत्र शिवरतन ने शादी नहीं की थी। वह मेहनत-मज़दूरी करते हुए किसी तरह अपना गुज़र-बसर करता था।
शनिवार की सुबह गांव के लोग जब अपने-अपने खेतों की तरफ गए , वहीं रास्ते में सुधीर का शव पेड़ में रस्सी के फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। इसका पता होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
वहां तमाशबीन लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू हो गई है।
पढ़ें- हरदोई: ससुराल में दामाद की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप
