सोनाक्षी सिन्हा ने लॉन्च किया अपना ब्रांड SOEZI, बोल्ड ड्रेस में नजर आईं दबंग गर्ल, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा अब बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। सोनाक्षी ने मुंबई में अपना प्रेस-ऑन नेल ब्रांड ‘सोईज’ (SOEZI) लॉन्‍च किया है। हालांकि सोनाक्षी ने जिस तरह से अपना ये ब्रांड लॉन्‍च करने का प्रमोशन किया, उससे लोग कुछ और ही समझ बैठे थे। सोनाक्षी की ‘मिस-लीडिंग’ तस्‍वीरों के चलते लोगों ने समझ लिया …

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनाक्षी सिन्‍हा अब बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। सोनाक्षी ने मुंबई में अपना प्रेस-ऑन नेल ब्रांड ‘सोईज’ (SOEZI) लॉन्‍च किया है। हालांकि सोनाक्षी ने जिस तरह से अपना ये ब्रांड लॉन्‍च करने का प्रमोशन किया, उससे लोग कुछ और ही समझ बैठे थे।

सोनाक्षी की ‘मिस-लीडिंग’ तस्‍वीरों के चलते लोगों ने समझ लिया कि एक्‍ट्रेस ने सगाई कर ली है। ऐसे में कई लोगों ने तो उन्‍हें बधाई भी दे डाली।

सोनाक्षी ब्रांड लॉन्‍च के दौरान बेहद बोल्ड लुक में नजर आयीं। सोनाक्षी सिंहा ने ब्लू और व्हाइट कलर की शोर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थीं।

इसके साथ ही सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह स्माइल करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने नेल्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी ने इस पोस्ट मे बताया कि, वह शादी नहीं बल्कि अपना एक ब्रांड लेकर आईं हैं। इसलिए उन्होंने वह तस्वीरें शेयर की थी, जिन्हें लोग सगाई की फोटो समझ रहे थे।

आपको बता दें, सोनाक्षी सिन्‍हा अब बिजनेसवुमेन बन चुकी हैं। उनके इस नए काम की लोग बधाई दे रहे हैं।

सोनाक्षी ने मुंबई में अपने इस ब्रांड का लॉन्‍च इंवेट रखा है, जहां उनकी कई करीबी दोस्‍त पहुंचीं।

सोईज एक आर्टिफिशयल नेल ब्रांड है। इस इवेंट पर सोनाक्षी की दो बेस्‍ट फ्रेंड पत्रलेखा और हुमा कुरैशी कुछ इस अंदाज में साथ-साथ नजर आईं।

प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी और एक्‍टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर भी इस इवेंट में पहुंचीं। अंशुला का ये समर लुक भी काफी कूल लगा।

पढ़ें-Rubina Dilaik Photos: छोटे पर्दे की बहू ने बिकिनी पहनकर दिए हॉट पोज, बोल्ड अवतार में देख फैंस हुए दीवाने

संबंधित समाचार