लखनऊ: पुलिस ने खड़े किये हाथ, भूतनाथ पर अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंची नगर निगम की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मार्केट में नगर निगम कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनमें भय व्याप्त हो गया है। यह हमला नगर निगम के कर्मचारियों पर बीते शुक्रवार को हुआ था, जब टीम भूतनाथ में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। आज एक बार फिर टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित भूतनाथ मार्केट में नगर निगम कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनमें भय व्याप्त हो गया है। यह हमला नगर निगम के कर्मचारियों पर बीते शुक्रवार को हुआ था, जब टीम भूतनाथ में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। आज एक बार फिर टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी रखना था, लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से नगर निगम को फोर्स उपलब्ध कराने में असमर्थता जतायी गयी, जिसके बाद नगर निगम को अतिक्रमण हटाओं अभियान रोकना पड़ा है।

दरअसल, बीते शुक्रवार को नगर निगम की टीम भूतनाथ मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची थी, इसी दौरान पटरी दुकानदारों ने अपने नेता रमन दुबे के इशारे पर नगर निगम की टीम पर हमला बोल दिया, जब इस बात की जानकारी विभाग के आला आधिकारियों को हुयी तो वह भी मौके पर पहुंच गये और उन्होंने पटरी दुकानदारों को समझाने की कोशिश की।

लेकिन बात सुनने की बजाय रमन दुबे व उसके गुर्गो ने नगर निगम के कर अधिकारी को ही मारने के लिए दौड़ा लिया, बीच बचाव करने पहुंये स्थानीय लोगों को भी इन लोगों ने नहीं बख्शा, 40 से 50 की संख्या में समुह बनाकर पटरी दुकानदारों ने स्थानीय व्यापारियों को अपना निशाना बना लिया। वहीं इस दौरान पुलिस की लापरवाही को देखते हुये आज नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण अभियान नहीं शुरू किया है।

जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने बताया है कि अभियान जारी रखने के लिए पुलिस बल की आवश्यकता थी, लेकिन पुलिस विभाग की तरफ से बताया गया है कि 16 तारीख तक राजधानी में वीआईपी दौरा है, इस वजह से पुलिस फोर्स वीआईपी सुरक्षा में है, पुलिस अभी उपलब्ध नहीं है, पुलिस बल मिलते ही अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया जायेगा।

पुलिस का सोशल मीडिया पर वीडिओ वायरल

जब एक तरफ पटरी दुकानदार अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों समेत वहां मौजूद व्यापारियों को मारने पर आमादा थे,उस समय का एक वीडियों सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें जोनल अधिकारी पुलिस से सुरक्षा मांगती हुयी देखी जा सकती है,लेकिन वहां मौजूद पुलिस अधिकारी यह कहते हुये नजर आ रहे हैं कि हमारे पास कोई फोर्स नहीं है हम क्या कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नोटिस और मुनादी के बाद भी नहीं माने दुकानदार, पालिका ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण

संबंधित समाचार