खटीमा: आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नपत्र आने से भड़के छात्र
खटीमा, अमृत विचार। हेमवतीनंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही परीक्षा के बीच एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के गणित विषय के तृतीय प्रश्नपत्र के आउट ऑफ सिलेबस और अधूरे प्रश्नों से छात्र भड़क उठे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर गणित के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा पुनः कराने की मांग की है। महाविद्यालय के छात्रों …
खटीमा, अमृत विचार। हेमवतीनंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रही परीक्षा के बीच एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर के गणित विषय के तृतीय प्रश्नपत्र के आउट ऑफ सिलेबस और अधूरे प्रश्नों से छात्र भड़क उठे। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजकर गणित के तृतीय प्रश्नपत्र की परीक्षा पुनः कराने की मांग की है।
महाविद्यालय के छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य आरसी पुरोहित को सौंपा। उन्होंने कहा कि एमएससी गणित का तृतीय प्रश्नपत्र आउट ऑफ सिलेबस होने के साथ ही इसमें प्रश्न भी अधूरे हैं। जिससे परीक्षार्थी अपनी परीक्षा पूर्ण नहीं कर सके और उनका परीक्षाफल प्रभावित हो सकता है। उन्होंने मांग की कि इस प्रश्नपत्र की परीक्षा पुनः कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में निशिकेत भट्ट, प्रमोद गहतोड़ी, अनुज कुमार चौहान, मयंक गहतोड़ी, यश गहतोड़ी, शेखर भट्ट, सैफ अली, आशिक अंसारी, अजय कटेरिया आदि थे।
