हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटी बस, चार की मौत, 6 से अधिक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक निजी बस ने बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार बच्ची सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बस पलट गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो …

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां एक निजी बस ने बाइक पर सवार लोगों को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार बच्ची सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद बस पलट गई जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कस्बा बताना संडीला क्षेत्र अंतर्गत सेफ ईस्ट फैक्ट्री के पास तेज गति में आ रही एक बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस पलट गई। बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक बालिका सहित चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

वहीं बस पलटने से उस पर सवार कई यात्री घायल हो गये। जिसमें से लगभग 6 यात्रियों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: देर रात हुआ सड़क हादसा, कार और अज्ञात वाहन की भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार