हरदोई: धोखाधड़ी व मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हमला करते हुए बाइक तोड़ डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही छान-बीन शुरू कर दी है। बताते है कि टड़ियावां थाने के लहराई निवासी देशदीपक शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि …

हरदोई। जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और हमला करते हुए बाइक तोड़ डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही छान-बीन शुरू कर दी है। बताते है कि टड़ियावां थाने के लहराई निवासी देशदीपक शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर बघौली थाने के गणेश खेड़ा में जमीन का बैनामा कराया था।

जिसमें उसके साथ पैसों के लेनदेन में धोखाधड़ी की गयी। जिसका पैसा मांगने के लिए देशदीपक 10 अप्रैल को वह अपने चचेरे साले अनिल किशोर के साथ हर्रई निवासी रामगोपाल पुत्र बांकेलाल के घर गया हुआ था। जहां पर रामगोपाल अपने परिवार के कई लोगों के साथ एक राय होकर उस पर हमलावर हो गए।

आरोप लगाया गया है कि मार-पीट करते हुए उसकी बाइक को तोड़ डाला। साथ जानमाल की धमकी दी। इसके बाद देश दीपक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा ने बताया है कि तहरीर के मुताबिक रामगोपाल, उसकी पत्नी पूजा,व भाई रामतीर्थ, भौजाई सुमन के अलावा भाई शिवनंदन के खिलाफ धोखाधड़ी के अलावा मार-पीट और बाइक में तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:-बैंक धोखाधड़ी मामला: सीबीआई ने विधायक जसवंत सिंह समेत तीन स्थानों पर की छापेमारी

संबंधित समाचार