बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 30 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन …

पालनपुर। गुजरात के बनासकांठा जिले में पालनपुर कस्बे के पास रविवार को एक बस के ट्रक से टकरा जाने से दो बस यात्रियों और उसके चालक की मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ जब निजी लग्जरी बस राजस्थान के रामसिन से गुजरात के अहमदाबाद की तरफ जा रही थी।

पालनपुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक अहमदाबाद से करीब 150 किलोमीटर दूर कनोदर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे ट्रक लगा रहा था, तभी बस ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। अधिकारी ने कहा कि लगभग 30 बस यात्रियों को चोटें आईं और उन्हें पालनपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी की चपेट में देश के कई राज्य, गर्मी ने पंजाब में तोड़ा 52 साल का रिकॉर्ड, मुक्तसर में दर्ज हुआ सबसे ज्यादा पारा


 

संबंधित समाचार