इटावा: सड़क हादसे में हुई तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
इटावा। जिले में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। दर्दनाक सड़क हादसे में कार में बैठे तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी सकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त अपने एक अन्य दोस्त की बहन …
इटावा। जिले में तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। दर्दनाक सड़क हादसे में कार में बैठे तीन दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसकी सकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि चारों दोस्त अपने एक अन्य दोस्त की बहन के तिलकोत्सव कार्यक्रम में मैनपुरी गए हुए थे। वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
कार्यक्रम के बाद WagonR गाड़ी में वापस अपने घर की तरफ लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी गाड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई। कार में सवार 18 वर्षीय धीरज, 20 वर्षीय अंकित और 22 वर्षीय तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे फौरन सैफई के पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हादसा स्थल पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, गांव में अपने-अपने बेटों को खोने के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पढ़ें-बहराइच: 16 घंटे बाद सरयू नहर से बरामद हुआ डूबे युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा
