रायबरेली: अपर मुख्य सचिव ने स्वास्थ सेवाओं का लिया जायजा, महिला चिकित्सालय समेत कई कार्यालय का किया निरीक्षण
रायबरेली। स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने रविवार को अचानक रायबरेली पहुंचकर जिले की स्वास्थ सेवाओं का जायजा लिया है। उन्होंने महिला चिकित्सालय समेत कई कार्यालय का निरीक्षण किया है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा हाल ही ने बछरावां व हरचंदपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण के बाद रविवार की दोपहर अपर मुख्य सचिव …
रायबरेली। स्वास्थ विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने रविवार को अचानक रायबरेली पहुंचकर जिले की स्वास्थ सेवाओं का जायजा लिया है। उन्होंने महिला चिकित्सालय समेत कई कार्यालय का निरीक्षण किया है।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा हाल ही ने बछरावां व हरचंदपुर सीएचसी के औचक निरीक्षण के बाद रविवार की दोपहर अपर मुख्य सचिव अचानक रायबरेली पहुंच गए। उन्होंने जिले की स्वास्थ सेवाओं का निरीक्षण करके हकीकत को परखा है। रविवार होने के कारण अवकाश था। प्रमुख कार्यालय बंद थे। केवल आपातकालीन स्वास्थ सेवाएं चल रही थी।
अपर मुख्य सचिव ने सबसे पहले सीएमओ कार्यालय में स्थित एएनएम सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की सुविधाओं और व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद अपर मुख्य सचिव महिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां पर साफ सफाई का निरीक्षण किया। स्वास्थ विभाग के अधिकारी ने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से बात की।
इस दौरान उन्होंने महिला व बाल स्वास्थ को लेकर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिला अस्पताल में प्रसव और प्रसूता लाभार्थी की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन के बारे में भी जानकारी हासिल की है। इस दौरान सीएमएस नीता साहू भी उनके साथ मौजूद थी।
पढ़ें-रायबरेली: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकता – रंजना चौधरी
