भदोही: गंगा में नहाने गए पांच युवक डूबे, महिला ने साड़ी फेंक कर एक की बचाई जान, चार लापता
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोसी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गंगा में नहाने गए 5 युवक नदी में डूब गए। एक युवक को घटना के समय मौजूद महिला ने बचा लिया। महिला ने पांचों युवकों को डूबता देख बचाने के लिए अपनी साड़ी उतारकर फेंकी। साड़ी एक युवक के हाथ …
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोसी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गंगा में नहाने गए 5 युवक नदी में डूब गए। एक युवक को घटना के समय मौजूद महिला ने बचा लिया। महिला ने पांचों युवकों को डूबता देख बचाने के लिए अपनी साड़ी उतारकर फेंकी। साड़ी एक युवक के हाथ में आ गई। इससे वह बच गया। बाकी, तेज बहाव में बह गए। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी मौके पर पहुंचे। घटना गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गंगा घाट की है। वहीं लापता युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
यहां की है पूरी घटना
ये पूरी घटना गोपीगंज कोतवाली इलाकेर के बिहरोजपुर गंगा घाट की है। इलाके के कौलापुर गांव के रहने वाले कुछ युवक गंगा में नहाने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान पांच युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक स्थानीय महिला ने साड़ी फेंक कर आशीष मिश्रा नाम के एक युवक को तो बचा लिया जबकि चार युवक गंगा में डूब गए।
ये है गंगा में डूबे युवकों के नाम
गंगा में डूबे युवकों के नाम हैं- प्रभात मिश्रा ,विक्की मिश्रा और लकी मिश्रा एक ही परिवार के हैं। यह सभी रिश्ते में चचेरे भाई हैं जबकि एक अन्य युवक अंकित चौबे इन युवकों का पड़ोसी है।
चारों युवकों की तलाश जारी
चारों युवकों की डूबने की सूचना के बाद मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे चारों युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक चारों युवक के शव नहीं मिले हैं.।
युवकों के खोजने के लिए उठाए गए जरूरी कदम-पुलिस
वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रशासन के द्वारा युवकों को खोजने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी प्रशासन के द्वारा डूबे युवको को खोजने के लिए काफी देर बाद जरूरी कदम उठाए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: मासूम की गंगा नदी में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाला शव
