New York: अमेरिका में गोलीबारी मामले में आरोपी को गिरफ्तार, हो सकती है उम्रकैद की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी ने कम से कम 10 लोगों की हत्या किये जाने के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा तक हो सकती है। न्यूयॉर्क में काउंटी शासकीय कार्यालय के अटर्नी जॉन फ्लिन ने शनिवार को कहा, आरोपी पर संविधान में वर्णित प्रथम श्रेणी …

न्यूयॉर्क। अमेरिका में न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी ने कम से कम 10 लोगों की हत्या किये जाने के मामले में आरोपी को उम्रकैद की सजा तक हो सकती है। न्यूयॉर्क में काउंटी शासकीय कार्यालय के अटर्नी जॉन फ्लिन ने शनिवार को कहा, आरोपी पर संविधान में वर्णित प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप है, जिसके तहत उम्रकैद की सजा के मिलने का प्रावधान है।

Image

फ्लिन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा,“इस व्यक्ति पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप है, जो कि न्यूयॉर्क में हत्या का सबसे गंभीर आरोप है। यह गैर जमानती उम्रकैद की सजा है, जो हमारे यहां की सबसे कठोर सजा है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। न्यूयामूर्ति ने फॉरेंसिक जांच के आदेश दिए हैं। अब पांच दिन में इस पर सुनवाई शुरू होगी और फिलहाल जांच चलती रहेगी।”

फ्लिन के मुताबिक, अधिकारी आरोपी पर आतंकवाद के आरोप लगाने की संभावनाओं का भी मूल्यांकन कर रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को दोपहर में बफेलो सुपरमार्केट में एक व्यक्ति ने गोलीबारी कर 10 लोगों की हत्या कर दी थी और तीन अन्य को घायल कर दिया था। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका के बफेलो में गोलीबारी, 10 की मौत, 18 साल के लड़के ने की फायरिंग

संबंधित समाचार