बिहार: सारण में नाव पलटी, तीन की डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छपरा। बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के लगुनियां गंडक नदी घाट के समीप रविवार को एक नाव के नदी में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मकेर क्षेत्र के लगुनियां गांव निवासी भरत राय के पुत्र के शादी समारोह में शामिल …

छपरा। बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के लगुनियां गंडक नदी घाट के समीप रविवार को एक नाव के नदी में पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मकेर क्षेत्र के लगुनियां गांव निवासी भरत राय के पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग आज गंडक दियारा नाव से पार कर तरबूज तोड़ने जा रहे थे।

इसी दौरान लगुनियां गंडक नदी घाट के समीप नाव गहरे पानी में जाकर डूब गयी। सूत्रों ने बताया कि हादसे में तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी 40 वर्षीय विजय राय,उनका 12 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के अवांरी गांव निवासी 15 वर्षीय संजय कुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस गोताखोर की सहायता से नाव पर सवार अन्य लोगों की खोज कर रही है। बरामद शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: नेपाली शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तारर

संबंधित समाचार