IPL-2022: एंड्रयू साइमंड्स के सम्‍मान में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाड़‍ियों ने बांधी काली पट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पूर्व आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधी जिनका कार दुर्घटना में निधन हो गया। साइमंड्स का शनिवार की रात कार दुर्घटना में निधन हो गया, वह 46 वर्ष के …

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ियों ने रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पूर्व आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स के सम्मान में बांह पर काली पट्टी बांधी जिनका कार दुर्घटना में निधन हो गया।

साइमंड्स का शनिवार की रात कार दुर्घटना में निधन हो गया, वह 46 वर्ष के थे। इस आल राउंडर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। साइमंड्स आईपीएल में भी खेले थे। पहले वह उस डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा थे जो अब बंद हो चुकी है और फिर मुंबई इंडियंस की ओर से खेले थे। चार्जर्स के लिये खेलते हुए उन्होंने 2008 में शुरूआती चरण में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंद में 117 रन की नाबाद पारी खेली थी।

ये भी पढ़ें:- मोहम्मडन एससी को हराकर लगातार दो बार आई-लीग जीतने वाली पहली टीम बनी गोकुलम केरल

संबंधित समाचार