IPL-2022: गायकवाड़ का अर्धशतक, CSK ने बनाये पांच विकेट पर 133 रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (53 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट पर 133 रन बनाये। गायकवाड़ के अलावा एन जगदीशन ने नाबाद 39 रन और मोईन अली ने 21 रन का योगदान दिया। गुजरात …

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (53 रन) के अर्धशतक की मदद से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट पर 133 रन बनाये।

गायकवाड़ के अलावा एन जगदीशन ने नाबाद 39 रन और मोईन अली ने 21 रन का योगदान दिया। गुजरात टाइटन्स के लिये मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर दो विकेट हासिल किये। राशिद खान, साई किशोर और अल्जारी जोसफ ने एक एक विकेट प्राप्त किये।

ये भी पढ़ें:- IPL-2022: एंड्रयू साइमंड्स के सम्‍मान में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के खिलाड़‍ियों ने बांधी काली पट्टी

संबंधित समाचार