भारतीय किसान यूनियन में बगावत, राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता हुए अलग, बनाया नया संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। खबर के मुताबिक यूपी, एमपी और उत्तराखंड के नाराज …

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन में दो फाड़ होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक अब राकेश टिकैत वाले गुट से BKU के कई नेता अलग हुए हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले नया संगठन काम करेगा। खबर के मुताबिक यूपी, एमपी और उत्तराखंड के नाराज किसान नेताओं ने बैठक के बाद फैसला लिया है। वहीं राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का अध्यक्ष बनाया गया है।

बता दें इस संगठन में राजेश सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह मलिक, अनिल तालान, हरनाम सिंह वर्मा, बिंदु कुमार, कुंवर परमार सिंह, नितिन सिरोही समेत तमाम नेता नए संगठन में शामिल हुए हैं। भारतीय किसान यूनियन ने अराजनैतिक के नाम से नया संगठन बनाया है। राजेश सिंह चौहान को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।

ये भी पढ़ें- मेनहर्ट घोटाला में सरकार ठोस कारवाई नहीं करती है तो बाध्य करने के लिये न्यायालय की शरण लेंगे : सरयू राय

 

 

संबंधित समाचार