अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर ही फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते मृतका के मायके वाले वहां पहुंचे और हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। …

अमरोहा, अमृत विचार। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर ही फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते मृतका के मायके वाले वहां पहुंचे और हंगामा किया। ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल का है। जिला मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला चक्कर निवासी राजाराम ने अपनी बेटी प्रीति की शादी पांच साल पहले शहर के मोहल्ला बटवाल निवासी लोकेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी कुछ दिनों बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की देर रात प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

उसका शव घर के अंदर ही कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना मिलते ही मुरादाबाद से मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंच। शव लटकता देख परिजनों की चीख निकल गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए विवाद को शांत कराया।

मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति लोकेश, ससुर झब्बू, सास विमला, देवर मुनेश, जेठ राजू, हरीश, दिनेश और ननद उषा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि मौके से मृतका के पति लोकेश और ससुर हिरासत में ले लिया गया है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नौकर ने मालिक को लगाया तीन लाख रुपये का चूना, मुकदमा

संबंधित समाचार