बरेली: शारीरिक संबंध बनाकर युवक ने दूसरी जगह कर ली शादी
अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर युवक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में उसने शादी करने के बदले पांच लाख रुपयों की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज …
अमृत विचार, बरेली। शादी का झांसा देकर युवक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और बाद में उसने शादी करने के बदले पांच लाख रुपयों की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हाफिजगंज की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके घर के पास में मलखान सिंह का आना जाना था। इसी दौरान दोनों की पहचान हो गई। मलखान ने युवती से शादी करने का वादा करते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी के लिए कहती तो मलखान बाद में शादी करने की बात कहकर उसकी बात को टाल देता था।
यह बात जब मलखान के परिजनों को पता लगी तो उन्होंने शादी करने के बदले पांच लाख रुपये दहेज मांगा। मांग पूरी न होने पर मलखान ने 29 अप्रैल को दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी से की एसएससी के आदेश पर मलखान सिंह, केवल सिंह, कुसुम और पुरुषोत्तम के खिलाफ बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि के जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: 45 ब्लाॅक स्तर से तो 5 जिला पंचायत से बनेंगे अमृत सरोवर
