बहराइच: पत्नी ने नहीं बनाया स्वादिष्ट खाना तो पति ने दिया तलाक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रूपईडीहा/बहराइच। जिले के सुमेरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने दो दिन पूर्व स्वादिष्ट खाना न बनने पर पत्नी को तलाक दे दिया। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमेरपुर निवासी मुकीम अहमद पुत्र मोगनी ने दो दिन पूर्व अपनी पत्नी को तलाक दे …
रूपईडीहा/बहराइच। जिले के सुमेरपुर गांव निवासी एक ग्रामीण ने दो दिन पूर्व स्वादिष्ट खाना न बनने पर पत्नी को तलाक दे दिया। रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुमेरपुर निवासी मुकीम अहमद पुत्र मोगनी ने दो दिन पूर्व अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। वरिष्ठ उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व पत्नी ने खाना बनाया।
पति मुकीम ने बढ़िया खाना न बना होने का आरोप लगाते हुए पत्नी से विवाद किया। विवाद से क्षुब्ध पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। रविवार को उप निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह, अवधेश यादव और अजय सिंह की टीम ने तलाक देने वाले मुकीम अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उप निरीक्षक ने बताया कि तीन तलाक के साथ मुकीम के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने का भी मुकदमा लिखा गया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: तलाक…तलाक…तलाक, फिर हलाला का दबाव, न्याय की गुहार लगा रही पीड़िता
