बरेली: एक हफ्ते में बच्चों को मिल जाएगी खाद्यान्न धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए खाद्यान्न धनराशि देने की योजना तैयार की है। इस बार पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियों से पूर्व बच्चों को खाद्यान्न की निर्धारित धनराशि एक हफ्ते के भीतर मुहैया करा दी जाएगी। मध्यान्ह भाेजन प्राधिकरण की ओर से इस संबंध बीएसए को …

अमृत विचार, बरेली। बच्चों को मध्यान्ह भोजन योजना का लाभ उपलब्ध कराने के लिए खाद्यान्न धनराशि देने की योजना तैयार की है। इस बार पड़ने वाली गर्मी की छुट्टियों से पूर्व बच्चों को खाद्यान्न की निर्धारित धनराशि एक हफ्ते के भीतर मुहैया करा दी जाएगी। मध्यान्ह भाेजन प्राधिकरण की ओर से इस संबंध बीएसए को निर्देश जारी कर खाद्य सुरक्षा का विवरण तैयार कराने के लिए कहा गया है।

विभागीय जानकारी के मुताबिक 21 मई से 15 जून तक परिषदीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। खाद्यान्न वितरण के लिए शासन की ओर से धनराशि जारी करा दी गई है। जनपद में अभी तक लगभग 3 लाख 32 हजार बच्चों के परिषदीय स्कूलों में नामांकन हुए हैं। बल्कि अभी भी नामांकन कार्य कई स्कूलों में चल रहे हैं।

प्राधिकरण की ओर से मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को स्कूलों में निरीक्षण के समय छात्रों को वितरित होने वाले खाद्यान्न धनराशि की समीक्षा और उनके अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के लिए कहा गया है। जो समीक्षा का विवरण तैयार कर शासन को भेजेंगे । बहरहाल एक हफ्ते के भीतर छात्रों को खाद्यान्न धनराशि वितरित करने के लिए शिक्षकों व विभागीय अधिकारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कारण यह है कि जो बच्चे स्कूल नही पहुंच पा रहे उन्हें घर से बुलाकर लाना शिक्षकों के लिए चुनौती साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीन वर्ष पूरा कर चुके कर्मियों का होगा पटल परिवर्तन

संबंधित समाचार