गरमपानी: साइकिल से केदारनाथ धाम के लिए निकले बंगाल के कौशिक
गरमपानी, अमृत विचार। मन में चाह हो इंसान कुछ भी कर सकता है, इस बात को चरितार्थ कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के कौशिक नंदी। बंगाल के आसनसोल क्षेत्र से 1207 किमी की साइकिल यात्रा कर गरमपानी पहुंचे कौशिक केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच रास्ते भर वह लोगों को नशे के …
गरमपानी, अमृत विचार। मन में चाह हो इंसान कुछ भी कर सकता है, इस बात को चरितार्थ कर रहे हैं पश्चिम बंगाल के कौशिक नंदी। बंगाल के आसनसोल क्षेत्र से 1207 किमी की साइकिल यात्रा कर गरमपानी पहुंचे कौशिक केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए हैं। इस बीच रास्ते भर वह लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए इसे छोड़ने की अपील भी कर रहे हैं।
एक माह पूर्व आसनसोल (बंगाल) से रवाना हुए पेशे से चित्रकार और बीए द्वितीय वर्ष के छात्र कौशिक (19) ने बताया कि वह रोज 100 से 120 किमी साइकिल चला रहे हैं। बीते शनिवार देर शाम को कोसी घाटी पहुंचे। जब लोगों को उनके बारे में पता चला कि वह साइकिल चलाकर यहां तक आए हैं और यहां से केदारनाथ धाम जााएंगे तो लोगों ने कई जगह उनका फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
कौशिक ने कहा कि वह उत्तराखंड की संस्कृति से बेहद प्रभावित हैं। बताया कि वह जहां रात्रि विश्राम कर रहे हैं वहां लोगों का भरपूर सहयोग और मदद मिल रही है। रविवार सुबह कौशिक अपनी यात्रा के लिए रवाना हुए तो स्थानीय लोगों ने उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
