बहराइच: सवा किलो चरस के साथ महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। जिले की नानपारा कोतवाली की पुलिस ने पकरा देवरिया गांव निवासी एक महिला को सवा किलो चरस के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है। चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में रविवार को नानपारा कोतवाली की पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान …

नानपारा/बहराइच। जिले की नानपारा कोतवाली की पुलिस ने पकरा देवरिया गांव निवासी एक महिला को सवा किलो चरस के साथ पकड़ कर जेल भेज दिया है। चरस की कीमत लाखों में बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के निर्देशन में रविवार को नानपारा कोतवाली की पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया।

कोतवाली के उप निरीक्षक बुद्धू वर्मा, मधुकर अवस्थी, अजय सिंह, निरुपम डूबे की अगुवाई में गठित टीम ने महिला सिपाहियों के साथ रविवार को ग्राम पकरा देवरिया में छापेमारी की। गांव निवासी महिला को पुलिस ने एक किलो 250 ग्राम चरस के साथ पकड़ा।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने बताया कि महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। चरस की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के मुताबिक महिला चरस और स्मैक की बिक्री में काफी दिनों से संलिप्त थी।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: तीन शातिर चोर गिरफ्तार, डेढ़ किलो सोना व नकदी बरामद

संबंधित समाचार