बरेली: शहर से लेकर देहात तक अघोषित बिजली कटौती
अमृत विचार, बरेली। गर्मी में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर देहात तक में हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को अवकाश के दिन भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली। शहर में 5 से 6 घंटे की बिजली कटौती मामूली बात हो गई …
अमृत विचार, बरेली। गर्मी में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर देहात तक में हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार को अवकाश के दिन भी लोगों को बिजली कटौती से राहत नहीं मिली। शहर में 5 से 6 घंटे की बिजली कटौती मामूली बात हो गई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के नाम पर घंटों बिजली गायब हो रही है तो कहीं पेड़ों की छटाई के नाम पर बिजली बंद की जा रही है। जो काम सर्दियों में हो जाना था वो करने की याद बिजली अफसरों को अब आ रही है।
घंटों बिजली गुल रहने और वोल्टेज कम आने से पेजयल की किल्लत भी हो रही है। गंगापुर इलाके में भी पूरी रात बिजली की आंख मिचौली जारी रही। यही हाल बाग अहमद अली, मठ की चौकी, शाहदाना पर भी रहा। वहीं कुतुबखाना के बिहारीपुर, मलूकपुर, जिला अस्पताल रोड, आजमनगर और पुराना रोडवेज बस अड्डे पर भी जमकर बिजली कटौती गई। वहीं किला के बाकरगंज, जसोली, मलूकपुर, लीची बाग, गढ़ी चौकी पर भी 2 से 3 घंटे की बिजली कटौती हुई।
इसी तरह पुराना शहर, शाहदाना, चक महमूद, नवादा शेखान, जगतपुर, हजियापुर, संजयनगर, महानगर, सनसिटी, डेलापीर, कोहाड़ापीर पर भी 1 से 2 घंटे की बिजली कटौती हुई। नकटिया क्षेत्र में शाम के समय करीब 3 घंटे बिजली गुल रही। वहीं कैंट और सुभाषनगर इलाके में भी ट्रिपिंग होने से उपभोक्ता परेशान हुए। उपभोक्ताओं का कहना है कि रात के समय एसडीओ, अवर अभियंता फोन नहीं उठाते। यदि तीन चार करो तो फोन स्वीच ऑफ कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: डिलीवरी ब्वॉय को पीटने के मामले में रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
