बरेली: टंकी में आ रहा गोबरयुक्त पानी, तीन महीन से परेशान मोहल्ले के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शहर भले ही स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है,लेकिन अभी शहर के कई इलाकों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। शहर के एजाजनगर गौटिया में करीब तीन माह से टंकियों में गोबर का बदबूदार पानी आ रहा है। जिसे लोग किसी भी काम में नहीं ले पा …

अमृत विचार, बरेली। शहर भले ही स्मार्ट सिटी में शामिल हो गया है,लेकिन अभी शहर के कई इलाकों में रहने वाले लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। शहर के एजाजनगर गौटिया में करीब तीन माह से टंकियों में गोबर का बदबूदार पानी आ रहा है। जिसे लोग किसी भी काम में नहीं ले पा रहे है। कई बार शिकायत करने के बाद भी क्षेत्र की लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जिसके चलते लोगों में नगर निगम के प्रति आक्रोश है।

शहर के एजाजनगर गौटिया में रहने वाले लोग करीब तीन माह से परेशान है। वजह है कि नगर निगम की पानी की टंकी से गोबर युक्त पानी आ रहा है। गंदगी और बदबू के चलते लोग पड़ोसियों के घर से पानी मांगकर काम चला रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम अफसरों ने समस्या का समाधान नहीं किया।

क्षेत्र में रहने वाले लोगों का कहना है कि खाना बनाने और पीने के लिए कोई पड़ोसी के घर से पानी ले रहा है तो कोई इंडिया मार्का हैंडपंप से पानी ला रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर निगम में भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अगर ऐसा ही रहा तो गंदे पानी की वजह से लोग बीमारी के शिकार हो जाएंगे। वही बहुत से लोग वाटर कूलर खरीदकर अपना काम चला रहे है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 20 मई को केंद्रीय विद्यालय के सेवानिवृत्त कर्मचारी करेंगे आंदोलन

संबंधित समाचार