IPL 2022, LSG vs RR: राजस्थान ने लखनऊ को 24 रनों से किया पराजित, प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया मजबूत कदम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 24 रनों से हराया और प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गए। राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और लखनऊ को आठ विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। राजस्थान 13 मैचों में आठवीं जीत …

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में 24 रनों से हराया और प्लेऑफ की दहलीज पर पहुंच गए। राजस्थान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 178 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और लखनऊ को आठ विकेट पर 154 रन पर रोक दिया। राजस्थान 13 मैचों में आठवीं जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है जबकि लखनऊ 13 मैचों में पांचवीं हार के बाद 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गया है।

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने शीर्ष बल्लेबाज जोस बटलर को मात्र 11 के स्कोर पर गंवाया।
बटलर दो रन ही बना सके। लेकिन यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों पर 41, कप्तान संजू सैमसन ने 24 गेंदों पर 32, देवदत्त पडिकल ने 18 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 39, रियान पराग ने 16 गेंदों पर 19 और जिमी नीशम ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर राजस्थान के स्कोर को कुछ सम्मान दिया। रविचंद्रन अश्विन ने सात गेंदों पर नाबाद 10 और ट्रेंट बोल्ट ने नौ गेंदों पर नाबाद 17 रन बनाकर राजस्थान को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया जो अंत में मैच विजयी साबित हुआ।

यह भी पढ़ें:-क्रुणाल पांड्या बने आईपीएल 2022 के सबसे कंजूस गेंदबाज

संबंधित समाचार