अमरोहा: हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, करंट से छात्र की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे घरों के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन की चपेट में आने से कई घरों में करंट दौड़ गया। जबकि पॉलिटेक्निक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती झुलस गई। कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों …

अमरोहा, अमृत विचार। हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे घरों के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन की चपेट में आने से कई घरों में करंट दौड़ गया। जबकि पॉलिटेक्निक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवती झुलस गई। कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। ग्रामीणों के हंगामे के बाद एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंच गए। मामले को शांत कराया। पुलिस ने छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव धावड़ी में हाईटेंशन लाइन गुजर रही है और उसके थोड़ा नीचे एलटी लाइन है। रविवार को एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। जिससे गांव के कई घर करंट की चपेट में आ गए। गांव के ही रहने वाले होमगार्ड सतेंद्र सिंह के घर समेत अन्य ग्रामीणों के घरों में करंट दौड़ गया। जिससे कई घरों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। होमगार्ड के बेटे भूपेंद्र ने जैसे ही घर की बिजली सप्लाई काटने के लिए स्विच ऑफ करने का प्रयास किया तो करंट ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया।

भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन को भी तेज करंट लगा। परिजनों में मातम छा गया। भूपेंद्र उर्फ लकी पॉलिटेक्निक का छात्र था। युवक की मौत से पूरे गांव में गम का माहौल है। उधर करंट लगने से ही गांव शीतल भी झुलस गई जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद अफसरों में हड़कंप मच गया।

डीएम सदर विजय शंकर मिश्र, सीओ सिटी विजय कुमार राणा, तहसीलदार भूपेंद्र कुमार और नौगांवा सादात थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र चौहान मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसडीएम विजय शंकर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

संबंधित समाचार