बुद्ध पूर्णिमा: कुशीनगर से नेपाल के लुंबिनी के लिये रवाना हुए पीएम मोदी, करेंगे भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर पहुंच गये। सोमवार को सुबह लगभग 9:25 बजे वह कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। हवाईअड्डे से वह भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल स्थित लुंबनी के …

कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर पहुंच गये।

सोमवार को सुबह लगभग 9:25 बजे वह कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। हवाईअड्डे से वह भगवान बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल स्थित लुंबनी के लिये हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो गये।

बुद्ध पूर्णमा के अवसर पर लंबुनी में आयाेजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी शिरकत करेंगे। इसके बाद वह सायं चार बजे के बाद वापस कुशनगर लौटेंगे।

कुशीनगर हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। वह सायं 4:10 बजे कुशीनगर स्थित भगवान बुद्ध के मुख्य महापरिनिर्वाण स्तूप पहुंचेंगे।

स्तूप पर प्रधानमंत्री मोदी सायं साढ़े चार बजे तक रुककर पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध को चीवर समर्पित करेंगे और बौद्ध भिक्षुओं को संघदान करेंगे। स्तूप पर लगभग दस मिनट के कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर से शाम पौने छह बजे लखनऊ पहुंचेंगे।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के फलस्वरूप योगी सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री माेदी का पहला लखनऊ प्रवास है।

पढ़ें-अखिलेश यादव ने यूपी के DGP को हटाए जाने पर योगी सरकार पर कसा तंज, कहा- क्या नियुक्ति के समय उनकी योग्यता की जांच नहीं की गई थी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता