बहराइच: 17 मई से आठ जून तक बहराइच गोंडा प्रखंड पर बंद रहेगा ट्रेनों का संचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बहराइच से गोंडा और गोंडा से बहराइच आने वाले पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बंद का दिया जाएगा। अब प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन नौ जून को किया जाएगा। ऐसे में प्रखंड के यात्रियों को काफी दिक्कत होगी। बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर तीन अप और तीन डाउन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन …

बहराइच। बहराइच से गोंडा और गोंडा से बहराइच आने वाले पैसेंजर ट्रेनों का संचालन मंगलवार से बंद का दिया जाएगा। अब प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन नौ जून को किया जाएगा। ऐसे में प्रखंड के यात्रियों को काफी दिक्कत होगी।

बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर तीन अप और तीन डाउन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन होता है। कम खर्च में यात्री गोंडा तक सुगमता से यात्रा करते हैं। लेकिन गोंडा जंक्शन पर यार्ड की रिमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन इंटर लॉकिंग कार्य मंगलवार से शुरू होगा। ऐसे में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की रेल महाप्रबंधक की ओर से गोंडा और बहराइच जनपद के रेल अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। जिसमें 17 मई से आठ जून तक ट्रेनों का संचालन बंद रहने की बात कही है।

साथ ही प्रखंड के लोगों दूसरे साधन का प्रयोग कर यात्रा करने की बात कही है। बहराइच गोंडा रेल प्रखंड पर ट्रेन संख्या 05371 अप और डाउन संख्या 05372, गाड़ी संख्या 05373 अप और डाउन 05374, गाड़ी संख्या 01467 और 01768 आठ जून तक बंद रहेगी। नौ मई से पुनः रेलवे द्वारा ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है।

पढ़ें-बरेली: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास से तमंचा बरामद

संबंधित समाचार